• कोविड-19 महामारी से संबंधित लॉक डाउन अवधि के दौरान छात्रों तक पहुंचने के लिए एक वेब-आधारित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाया गया। कक्षा 9वीं की उमंग मार्गदर्शिका पर आधारित 21 टॉक शो की एक श्रृंखला जनवरी 2021 में छात्रों के साथ साझा की गई। टॉक शो को कुल मिलाकर YouTube पर 244807 बार देखा गया और फीडबैक फॉर्म के माध्यम से कुल 88118 छात्रों की प्रतिक्रिया मिली।
• इसके बाद, कक्षा 10वीं की उमंग मार्गदर्शिका में शामिल विषयों पर, 15 टॉक शो जुलाई, 2021 से पुनः वेब के माध्यम से छात्रों को प्रदान किए गए। इन्हें यूट्यूब पर 256194 बार देखा गया और फीडबैक फॉर्म के माध्यम से कुल 121148 विद्यार्थियों का फीडबैक मिला।
• उमंग ऑनलाइन टॉक शो कार्यक्रम के पूरा होने के बाद, वेब पर दस वीडियो साझा किए गए। वीडियो को एक साथ 267548 यूट्यूब व्यूज़ और 69538 छात्रों की प्रतिक्रियाएं मिलीं।